BREAKING : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास में CID की रेड, परीक्षा से जुड़ा है मामला

Ranchi : JPSC परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बाद सीआईडी और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. गुरुवार को JPSC के...

एल ख्यांग्ते

Ranchi : JPSC परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बाद सीआईडी और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. गुरुवार को JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर सीआईडी ने रेड की है. सीआईडी की टीम के साथ पुलिस बल भी JPSC से जुड़े दस्तावेजों को खंगालेगी. इससे पहले बुधवार को सीआईडी ने JPSC परीक्षा में धांधली की शिकायतों के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी. इस कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीआईडी ने इस पुरे मामले में कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है.

21 जुलाई को हुई थी JPSC कार्यालय पर छापेमारी

जेपीएससी JPSC परीक्षा में अनियमितता की शिकायतों के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर 21 जुलाई को सीआईडीCID  की विशेष टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की थी. जांच टीम ने जेपीएससी JPSC कार्यालय के अलावा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल TDPL के कार्यालय सहित राज्य के कई अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य सामग्री अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी. प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी CID ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी.

उप परीक्षा नियंत्रक समेत पांच लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

सीआईडी CID ने शिकायतों और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी CID थाना कांड संख्या 16/2026 दिनांक 22 जुलाई दर्ज किया गया. इसके बाद श्वेता कुमारी गुप्ता, उप परीक्षा नियंत्रक, जेपीएससी JPSC रामवीर सिंह , निदेशक, TSR Data Processing Private Limited, मो. उस्मान, मो. एबाद और अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

ALSO RAED : CJP ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने से किया इनकार, सरकार ने कहा – चर्चा के लिये हमेशा तैयार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *