NewsWave Desk : जंतर-मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी CJP के आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो का बयान सामने आया है. एक्स में छात्रों का समर्थन करते हुए गीतांजलि ने लिखा है कि बगैर किसी सबूत के छात्र आंदोलन को दिल्ली हिंसा से जोड़ना गलत है. इससे छात्रों की छवि खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि एक शिक्षिका होने के नाते उन्हें यह देखकर बहुत दुख होता है कि मीडिया में छात्रों की छवि खराब की जा रही है. जबकि जंतर-मंतर में छात्र पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे है. अगर दिल्ली के किसी अन्य हिस्से में हिंसा की खबरें आती है, तो बिना किसी ठोस सबूत के उसे इस आंदोलन से नहीं जोड़ना चाहिए.
खलनायक की तरह पेश न करें छात्रों को
गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि जो लोग इन छात्रों को करीब से जानते है. उन्होंने उनका धैर्य, अनुशासन और संयम देखा है. छात्र अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे है. लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सामने ला रहे हैं. देश के बच्चों को खलनायक की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए. उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए. उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए.
CJP का आंदोलन जारी
26 जून से जंतर मंतर में सीजेपी CJP का आंदोलन जारी है. जहां छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे है. वहीं, छात्रों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बात चीत करने से इनकार कर दिया है. हालांकि केंद्र सरकार बार बार छात्रों से बात चीत करने और मामले को सुलझाने की बात कर रही है. वहीं, गुरूवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले में एक्शन लेते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने का आदेश जारी किया.
ALSO READ : BREAKING : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास में CID की रेड, परीक्षा से जुड़ा है मामला
