कोडरमा में NIA की बड़ी कार्रवाई, अवैध विस्फोटक मामले में दो गिरफ्तार

Koderma: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह कोडरमा में अवैध विस्फोटक भंडारण और आपूर्ति से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की....

कोडरमा
NIA की बड़ी कार्रवाई

Koderma: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह कोडरमा में अवैध विस्फोटक भंडारण और आपूर्ति से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की. टीम सुबह करीब 4 बजे कोलकाता से कोडरमा पहुंची और सबसे पहले शंकर यादव के आवास पर छापेमारी की. इस दौरान कई दस्तावेजों की जांच की गई और शंकर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, इसके बाद जिले के विभिन्न ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया.

मैगजीन हाउस में की गई छापेमारी

NIA की टीम नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा मौजा स्थित एक मैगजीन हाउस पहुंची, जहां छापेमारी शुरू की गई. जांच एजेंसी को इनपुट मिला था कि यहां अवैध रूप से विस्फोटकों का भंडारण और उनकी आपूर्ति की जा रही है. टीम ने मैगजीन के साथ-साथ शंकर यादव के बदडीहा स्थित आवास पर भी दबिश दी और वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए.

शंकर यादव और महेश मेहता गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, NIA ने मैगजीन संचालक शंकर यादव और उनके सहयोगी महेश कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है. महेश मेहता डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का निवासी बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, शंकर यादव के घर से भारी मात्रा में नकदी और जेवर भी बरामद हुए हैं. हालांकि, बरामद नकदी और जेवर की आधिकारिक पुष्टि एनआईए की ओर से अभी नहीं की गई है.

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा विस्फोट मामले से जुड़े हैं तार

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक(SP) कुमार शिवाशीष ने बताया कि इस मामले का संबंध पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से जुड़ा है. वर्ष 2024 में बांकुड़ा के साल्टोरा क्षेत्र में अवैध खनन के लिए ले जाए जा रहे डायनामाइट में विस्फोट हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. NIA उसी मामले की जांच के क्रम में साक्ष्य जुटाने और आरोपियों से पूछताछ के लिए कोडरमा में कार्रवाई कर रही है.

ALSO READ: पाकुड़: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

साक्ष्य जुटाने में जुटी जांच एजेंसी

फिलहाल NIA की टीम मैगजीन हाउस से साक्ष्य एकत्र करने और दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है. जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क और विस्फोटकों की आपूर्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *