Bokaro: NEET पेपर लीक के साथ दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की. बताते चले कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसी कड़ी में बोकारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया. इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
मोदी सरकार छात्रों से संवाद करने के बजाय कुर्सी बचाने में लगी है: राजेश ठाकुर
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई. उन्होंने कहा मोदी सरकार छात्रों से संवाद करने के बजाय कुर्सी बचाने में लगी है.कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते है तबतक, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि जब मामला गंभीर हो गया और एक छात्र की मौत हो गई तब प्रधानमंत्री ट्वीट कर रहे है. ऐसा नहीं चलेगा. जबतक इस्तीफा नहीं दिया जाता है , तबतक आंदोलन जारी रहेगा.
ALSO READ : ब्यूरोक्रेसी में छाया झारखंड का दबदबा, दूसरे राज्यों की ब्यूरोक्रेसी के शिखर पर पहुंचे राज्य के होनहार लाल
