Ranchi: राजधानी रांची में आज राजनीतिक तनाव उत्पन्न हुआ. यह राजनीतिक तनाव नीट पेपर लीक समेत अन्य मामले को लेकर हुआ. BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के झड़प हुई, इसके अलावे कांग्रेस के कई मुद्दे थे जिसको लेकर राजनीतिक तनाव बना रहा. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी और नारेबाजी के कारण माहौल बेहद संवेदनशील हो गया. रांची पुलिस ने कार्रवाई की और मोर्चा संभाल लिया. पुलिस की सूझबूझ और तत्परता के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं हो सकी. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. हालांकि हालात को देखते हुए रांची पुलिस ने बल का प्रयोग किया.
तनाव के बीच जन सेवा को प्राथमिकता
आमतौर पर ऐसे राजनीतिक टकराव के दौरान पुलिस का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों को खदेड़ने पर होता है. लेकिन रांची पुलिस ने इस तनावपूर्ण माहौल के बीच भी अपनी सूझबूझ और संवेदनशीलता का एक अनूठा परिचय दिया. पुलिस ने न केवल दोनों गुटों के बीच कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोका, बल्कि पहले से तय अपने जन शिकायत कार्यक्रम को भी स्थगित नहीं होने दिया.
आला अधिकारियों ने त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
हंगामे और भारी तनाव के बीच ही पुलिस अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को सुना. दूर-दराज से अपनी फरियाद लेकर आए नागरिकों को इस राजनीतिक गतिरोध के कारण कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया. मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों ने आम जनों की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना और निष्पादित करने का निर्देश दिया. जनता से जुड़े इन सभी मामलों की जांच कर इनका जल्द से जल्द कानूनी निष्पादन किया जाए.
