पाकुड़: NEET गड़बड़ी पर JMM का हल्ला बोल, PM और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Pakur: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की जिला कमेटी ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज...

पाकुड़
NEET गड़बड़ी पर JMM का हल्ला बोल

Pakur: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की जिला कमेटी ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के रविंद्र चौक पर PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

यह विरोध प्रदर्शन JMM के जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में आयोजित किया गया. बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं पर केंद्र सरकार को घेरते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. साथ ही परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई.

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज’

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे. उनका आरोप था कि सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया और उन पर लाठीचार्ज कराया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है. उन्होंने इस कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की.

ALSO READ: गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का तांडव! दिनदहाड़े पिस्टल तानकर कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटे

JMM की प्रमुख मांगें

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें.
  • नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराई जाए.
  • दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
  • छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *