जमशेदपुर में नार्कोटिक्स टीम की कार्रवाई, एक क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने जमशेदपुर के हल्दीपोखर क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने करीब...

Jamshedpur: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने जमशेदपुर के हल्दीपोखर क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है. इस मामले में दो गांजा तस्करों को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी जमशेदपुर के मानगो इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

नार्कोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजे की एक बड़ी खेप झारखंड लाई जा रही है. इस गांजे को राज्य के विभिन्न जिलों और स्थानीय बाजारों में खपाने की तैयारी थी. सूचना के आधार पर टीम ने हल्दीपोखर में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया.

Also Read: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग की सड़कों पर उतरी कांग्रेस ने समाहरणालय के बाहर दिया धरना

नेटवर्क की जांच में जुटी टीम

बरामद गांजे की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से नार्कोटिक्स टीम पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *