Ranchi: जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक की. उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में बैठक में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के समायोजित कुल 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया. इनमें अनुसेवक समेत विभिन्न कर्मी शामिल हैं.
70 कर्मियों को मिलेगा लाभ
विदित हो कि एसीपी-एमएसीपी का लाभ वैसे कर्मियों को दिया जाता है, जिनकी संतोषप्रद सेवा अवधि 10 वर्ष पूरी हो चुकी है. बैठक के दौरान जिन कर्मियों की संतोषप्रद सेवा के 10 वर्ष पूरे हो चुके थे, उन्हें प्रथम एसीपी-एमएसीपी का लाभ दिया गया. जिनकी सेवा 20 वर्ष पूरी हो चुकी थी, उन्हें द्वितीय एसीपी-एमएसीपी तथा जिनकी सेवा 30 वर्ष पूरी हो चुकी थी, उन्हें तृतीय एसीपी-एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया.
अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
