कोडरमा: पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के खिलाफ 25 जुलाई को आंदोलन

Koderma: नीट(NEET) परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में कारवाई, NTA को निरस्त करने एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की...

पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के खिलाफ 25 जुलाई को आंदोलन
AI Photo

Koderma: नीट(NEET) परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में कारवाई, NTA को निरस्त करने एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के  इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल कर रहे छात्रों पर केंद्र की मोदी सरकार की पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से लाठी चार्ज और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ कोडरमा के आम नागरिकों की ओर से 25 जुलाई को झुमरीतिलैया में सुभाष चौक से झंडा चौक तक प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया जा रहा है. इस मार्च में छात्र आंदोलन व उनकी मांगों के साथ संवेदना रखने वाले सभी आम नागरिकों को मार्च में शामिल होने की अपील की गई है.उक्त जानकारी पूर्व छात्र नेता रवि पासवान ने दी.

लोकतंत्र को लाठीतंत्र बनाने की कोशिश

उन्होंने कहा कि देश मे मौजूदा मोदी सरकार ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी है. 20 जुलाई को CJP के जंतर मंतर से संसद मार्च के आह्वान के बाद लाखो छात्रों के शांतिपूर्ण मार्च के दौरान केंद्र सरकार की पुलिस का विभत्स चेहरा उजागर हो गया. गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर लोकतंत्र को लाठीतंत्र बनाने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि फिलहाल मोदी सरकार के छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक कारवाई से देशभर में आक्रोश है और छात्र,अभिभावक,आम नागरिक आक्रोशित है. देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिसिया जुल्म के खिलाफ और केंद्र सरकार की छात्रों के आंदोलन पर तानाशाही रवैया के खिलाफ कोडरमा जिले के संवेदनशील आम नागरिक सड़को पर उतरकर विरोध जताएगी और छात्रों के आंदोलन को सशक्त बनाने का कार्य करेगी. उन्होंने कोडरमा जिले के सभी आम नागरिकों, कॉलेज छात्रों और प्रगतिशील संगठनों समेत छात्र आंदोलन के समर्थकों से प्रतिवाद मार्च में शामिल होकर चट्टानी एकता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है साथ ही राजनीतिक दलों से हांथो में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचने की अपील की गई है.

AlsoRead:JPSC परीक्षा में कथित धांधली: पूर्व अध्यक्ष के आवास पर 5 घंटे चली रेड, खंगाले गए दस्तावेज, कई कागजात जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *