Palamu: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पलामू जिला कमेटी द्वारा छात्र नेता सोनम वांगचुक के समर्थन में और नीट परीक्षा में हो रही धांधली व पेपर लीक के विरोध में एक आक्रोश मार्च निकाला गया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया. इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा, कि छात्र हित की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी मांग थी कि नीट परीक्षा के बार-बार रद्द होने और पेपर लीक होने की समस्या का कानूनी समाधान किया जाए, लेकिन न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और न ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनकी सुध ली.
JMM हमेशा छात्रहित और न्याय के पक्ष में खड़ी रहने वाली पार्टी है
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों और छात्राओं को पुलिस द्वारा जबरन धरना स्थल से उठाकर अस्पताल भेजने और उन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि JMM हमेशा छात्रहित और न्याय के पक्ष में खड़ी रहने वाली पार्टी है और जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री खुद इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं करते, तब तक यह विरोध प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: सिक्किम सुरंग हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत, खूंटी के रनिया में पसरा मातम
