Chatra: नीट परीक्षा में कथित धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को छात्र झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
छात्र झामुमो कार्यकर्ताओं ने चतरा के केसरी चौक पर जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व JMM जिला अध्यक्ष नीलेश ग्यासेन ने किया.
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नीलेश ग्यासेन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि छात्रों को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस दौरान झामुमो के कई पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
ALSO READ: सिक्किम सुरंग हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत, खूंटी के रनिया में पसरा मातम
