Ranchi: आजसू पार्टी के प्रमुख और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड में कोयला खनन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की.
स्थानीय लोगों की समस्याओं पर की गई चर्चा
बैठक में कोयले के खनन, खनन परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के विस्थापन, उनके पुनर्वास और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा हुई. सुदेश महतो ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हितों और उनकी भावनाओं का भी मुद्दा उठाया. साथ ही ऐसे इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें: बोकारो: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस
