चक्रधरपुर: मृतक टुकनू नायक के परिजनों को डॉ. विजय सिंह गागराई ने दी आर्थिक सहायता, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Chakradharpur: कराईकेला थाना क्षेत्र के कराईकेला नायक टोला निवासी स्वर्गीय टुकनू नायक (47) के निधन के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...

मृतक टुकनू नायक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते डॉ. विजय सिंह गागराई
मृतक टुकनू नायक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते डॉ. विजय सिंह गागराई

Chakradharpur: कराईकेला थाना क्षेत्र के कराईकेला नायक टोला निवासी स्वर्गीय टुकनू नायक (47) के निधन के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता प्रदान की. साथ ही उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. डॉ. गागराई ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों की सहायता करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

श्राद्ध कर्म के लिए भी उपलब्ध कराई आवश्यक सामग्री

उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ श्राद्ध कर्म संपन्न कराने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग किया. उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से यही कोशिश रही है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद खुद को असहाय महसूस न करे. उन्होंने उपस्थित लोगों से भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. ज्ञात हो कि स्वर्गीय टुकनू नायक के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है. ऐसे समय में डॉ. विजय सिंह गागराई की पहल से परिवार को बड़ी राहत मिली. इस अवसर पर कराईकेला भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल, भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

ALSO READ: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री से मिले सुदेश महतो, झारखंड में कोयला खनन और विस्थापन के मुद्दों पर हुई चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *