झारखंड में दवाओं के साइड इफेक्ट की शिकायत करना हुआ आसान, QR कोड स्कैन कर सीधे करें रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड में अब किसी भी दवा के सेवन के बाद होने वाले साइड इफेक्ट की शिकायत करना पहले से कहीं अधिक...

QR code
Reporting drug side effects in Jharkhand has become easy (AI IMAGE)

Ranchi: झारखंड में अब किसी भी दवा के सेवन के बाद होने वाले साइड इफेक्ट की शिकायत करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है. मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य फार्मेसी परिषद ने राज्य के सभी अस्पतालों, मेडिकल स्टोर और फार्मेसी कॉलेजों में एडवर्स ड्रग रिएक्शन रिपोर्टिंग के लिए QR कोड लगाने का निर्देश दिया है.

इस व्यवस्था के तहत कोई भी मरीज, उसके परिजन, डॉक्टर, फार्मासिस्ट या आम नागरिक यदि किसी दवा से साइड इफेक्ट होने की आशंका महसूस करता है. तो वह केवल QR कोड स्कैन करके इसकी जानकारी सीधे फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया को भेज सकता है.

जानिए क्या है उद्देश्य 

इससे शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी. यह पहल झारखंड राज्य फार्मेसी परिषद और भारतीय फार्माकोपिया आयोग के बीच हुए समझौते के तहत लागू की जा रही है. इसका उद्देश्य दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रभावी निगरानी रखना और मरीजों की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है.

ALSO READ: कोडरमा : KYC के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, डीलर पर 50 रुपये मांगने का आरोप 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *