IAS वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ का खुलासा: देश के छोटे राज्यों से भी कम हैं झारखंड में IAS अफसर, 18 वें नंबर पर

Ranchi: भारत में प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ ताजा आंकड़ा जारी कर दिया...

IAS
IAS Cadre Strength Revealed

Ranchi: भारत में प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ ताजा आंकड़ा जारी कर दिया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में IAS अधिकारियों के स्वीकृत पदों, सीधी भर्ती और पदोन्नति कोटे के आंकड़ा शामिल किया गया है. इस आंकड़ों के अनुसार IAS वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ के मामले में 18 वें नंबर पर है. इसमें सबसे दिलचस्प आंकड़ा यह है कि साथ बने राज्य छत्तीसगढ़ में आइएएस का वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ झारखंड से ज्यादा है. जबकि कई छोटे राज्यों में भी झारखंड से अधिक IAS कार्यरत हैं.

झारखंड कैडर: प्रशासनिक क्षमता और जमीनी हकीकत 

झारखंड राज्य के प्रशासनिक ढांचे की बात करें तो यहां IAS अधिकारियों की कुल स्वीकृत वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 175 है. जिसमें सीधी भर्ती के 141 और पदोन्नति कोटा के 34 अफसर कार्यरत हैं झारखंड की ही तरह वर्ष 2000 में बने छत्तीसगढ़ राज्य की वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 176 है, जो झारखंड से अधिक है. हरियाणा, जो क्षेत्रफल में झारखंड से काफी छोटा है, वहां IAS वर्किंग कैडर की स्ट्रेंथ 188 है.

क्या है राज्यों में आइएएस वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ की स्थिति

• उत्तर प्रदेश: कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 589 .
• एजीएमयूटीः कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 444
• मध्य प्रदेश: कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 399
• महाराष्ट्र: कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 358
• तमिलनाडु: कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 340
• बिहार: कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 316
• पश्चिम बंगाल: कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 311
• राजस्थानः कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 284
• गुजरातः कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 267
• कर्नाटक कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 266
• असम:मेघालय कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 213
• उड़ीसाः कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 207
• पंजाब कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 200
• आंध्र प्रदेश कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 197
• हरियाणा कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 188
• छत्तीसगढ़ः कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 176
• झारखंड कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 175
• हिमाचल प्रदेशः वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ127
• उत्तराखंडः कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ110
• मणिपुरः कुल  वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 81
• नागालैंडः कुल कैडर वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 52
• सिक्किमः कुल वर्किंग कैडर स्ट्रेंथ 38

ALSO READ: गिरिडीह में बनेगा झारखंड-बिहार का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 150 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *