झारखंड में 27 प्रतिशत कम हुई बारिश, गढ़वा और चतरा में मानसून की बेरूखी 

Ranchi: मौसम विभाग द्वारा जारी 01 जून से 24 जुलाई तक के बारिश के आंकड़े बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहे हैं....

Rainfall
Rainfall in Jharkhand drops by 27%; monsoon remains indifferent in Garhwa and Chatra.

Ranchi: मौसम विभाग द्वारा जारी 01 जून से 24 जुलाई तक के बारिश के आंकड़े बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहे हैं. राज्य में इस अवधि के दौरान सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं. राज्य में 01 जून से 24 जुलाई तक कुल औसत वास्तविक वर्षापात 315.5 मिलीमीटर दर्ज किया गया है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 434.7 मिलीमीटर होना चाहिए था.

गढ़वा और चतरा में सबसे कम बारिश

राज्य के दो ऐसे जिले हैं जहां मानसून पूरी तरह मेहरबान नहीं हुआ. गढ़वा में सामान्य बारिश 372.2 मिलीमीटर के मुकाबले मात्र 134.3 मिलीमीटर पानी बरसा है, जिससे 64 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है. वहीं चतरा में सामान्य वर्षापात 389.5 मिलीमीटर था, लेकिन वास्तविक बारिश सिर्फ 143.3 मिलीमीटर ही हुई, जो कि 63 फीसदी कम है.

देवघर, गोड्डा और कोडरमा में भी स्थिति चिंताजनक

• देवघर: 56 फीसदी की भारी कमी
• गोड्डा: 45 फीसदी की कमी
• कोडरमा: 51 फीसदी की कमी
• गिरिडीहः में 44 फीसदी की कमी
• पाकुड़ः 59 फीसदी की कमी

इन जिलों में स्थिति संतोषजनक

• सरायकेला-खरसावां: सिर्फ दो फीसदी की कमी
• पश्चिमी सिंहभूम: सिर्फ एक फीसदी की कमी
• साहिबगंजः छह फीसदी की कमी
• सिमडेगाः 11 फीसदी की कमी
• रांचीः 13 फीसदी की कमी

ALSO READ: झारखंड में मानसून सक्रिय: अगले 5 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *