रांची: 50 हजार रिश्वत लेने के आरोपी शिक्षक ने दाखिल की जमानत याचिका, सुनवाई कल

Ranchi: 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत ने एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी...

Ranchi: Teacher accused of taking Rs 50,000 bribe files bail plea, hearing tomorrow

Ranchi: 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत ने एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है. याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी. बता दें कि शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत को 14 जुलाई को एसीबी ने गिरफ्तार किया था. साथ ही गुमला जिला के DSC कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को भी गिरफ्तार किया गया था. आरोपियों ने एक शिक्षक के क्षेत्र स्थानांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने गुप्त रूप से जांच की और मामला सही पाया. इसके बाद एसीबी की टीम गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंची और छापेमारी की. दोनों को रिश्वत के पैसे के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला की सुरक्षा को लेकर CID मुस्तैद, 11 इंस्पेक्टर और 50 हवलदार समेत 86 जवान तैनात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *