Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि संत रविदास भारत के संत परंपरा के श्रेष्ठ संतों में एक थे. उन्होंने विकट परिस्थिति में भारत की महान संस्कृति की रक्षा करने का काम किया. उन्होंने समरसता की बात की. देश उनके बहुमूल्य योगदान को कभी नहीं भूलेगा. छह महीनों से अधिक समय तक चलने वाले इस कार्यक्रम की श्रृंखला तैयार की गई है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में जहां-जहां से संत रविदास की मिट्टी युक्त कलश यात्रा गुजरेगी, वहां BJP कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत करेंगे. भाजपा संत रविदास के समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन के बीच पहुंचाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज दलितों की बात करती है, लेकिन उसने कभी संत रविदास के विचारों और उनके योगदान को सम्मान नहीं दिया.
संत रविदास ने समाज में समरसता के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दियाः बाबूलाल
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला. कहा कि उन्होंने जात-पात के भेदभाव को मिटाने के लिए, समाज में समरसता स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि कोई भी मनुष्य अपने कर्म से ही महान बनता है.संत रविदास द्वारा छुआछूत और जातिवाद मिटाने के लिए किए गए उनके अमूल्य योगदानों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा.
ALSO READ: संत रविदास की 650वीं जयंती: झारखंड में भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, काशी से आएगी पवित्र मिट्टी
