रांची और धनबाद पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन: प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के साथ मुठभेड़, कुबेर समेत दो अपराधियों को लगी गोली

रांची/ धनबाद: रांची और धनबाद पुलिस को द्वारा प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी...

रांची/ धनबाद: रांची और धनबाद पुलिस को द्वारा प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है. सोमवार की सुबह इस ऑपरेशन के दौरान धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस की विशेष टीम का मुठभेड़ हो गया. इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के हैंडलर कुबेर समेत दो अपराधियों को गोली लगी है, साथ ही पिछले सप्ताह रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हुए होटल कर्मी की हत्या कांड का भी खुलासा हो गया है.

दो एसएसपी ने तैयार किया रणनीति और ज्वाइंट ऑपरेशन टीम का गठन:

पुलिस को सूचना मिली थी, कि रांची धनबाद समेत अन्य जिलों में रंगदारी के लिए कॉल करने और गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम दिलाने वाला अपराधी कुबेर धनबाद में छिपा हुआ है. इस घटना के बाद धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार और रांची एसएसपी राकेश रंजन के द्वारा एक रणनीति तैयार किया, गया साथ ही एक जॉइंट ऑपरेशन टीम का गठन किया गया. इस टीम के द्वारा प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी दौरान प्रिंस खान गिरोह के लोकल हैंडलर कुबेर समेत दो अपराधियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. जिसमें कुबेर समय दो अपराधियों को गोली लगी है. वहीं सूचना है कि पुलिस ने कई और अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है.

रांची के एयरपोर्ट इलाके में टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में हुए हत्याकांड का खुलासा:

रांची में बीते आठ मार्च की रात अपराधियों ने होटल टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में एक कर्मी की हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुरे मामले के गंभीरता को एसएसपी राकेश रंजन के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, और विशेष टीम लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम देने वाला और दिलाने वाला अपराधी धनबाद में है. इसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया जिनमें दो अपराधियों को गोली लगी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *