Jamtara: BJP द्वारा आहूत जामताड़ा बंद का जिले में कोई खास असर नहीं दिखा. बाजार, दुकानें और यातायात सामान्य रूप से चलते रहे. झामुमो जिला समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने दावा किया कि बंद पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ.
BJP पर लगाया राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप
प्रदीप मंडल ने कहा कि 10 अगस्त को रांची में हुए छात्र आंदोलन में BJP ने बाहरी कार्यकर्ताओं को बुलाकर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की, जबकि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे.
सरकार छात्रों के साथ : प्रदीप
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं.
BJP से पूछा सवाल
प्रदीप मंडल ने BJP से सवाल किया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस और वॉटर कैनन के इस्तेमाल पर BJP ने छात्रों के समर्थन में बंद या आंदोलन क्यों नहीं किया.
ALSO READ: ईरान के 300 अरब डॉलर मुआवजे की मांग पर ट्रंप का पलटवार, बोले- पहले हमारा हिसाब दो
