Palamu: GLA कॉलेज ग्राउंड में कॉलेज अध्यक्ष ऋषु राज दुबे के नेतृत्व में “छात्रों की गूंज” क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. फाइनल मुकाबले में जनता शिवरात्रि और जीएलए कॉलेज की टीम आमने-सामने थीं.
जनता शिवरात्रि ने 9 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए GLA कॉलेज ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 89 रन बनाए. जवाब में जनता शिवरात्रि टीम ने 9.2 ओवर में 90 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की.
विजेता टीम को मिला 5100 का पुरस्कार
टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला कांग्रेस महासचिव अभिषेक तिवारी ने किया. विजेता टीम को 5100 और उपविजेता को 2100 नकद पुरस्कार दिया गया, कार्यक्रम में आरके झा, जसप्रीत बग्गा, डॉ. विभा शंकर और NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
ALSO READ: जामताड़ा: रेलवे सुरक्षा और RRB परीक्षा तैयारियों की हुई समीक्षा, बोर्ड अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश
