बोकारो: माकपा ने छात्रों के आंदोलन को बताया लोकतंत्र की जीत, NTA भंग करने की उठाई मांग

Bokaro: माकपा बोकारो जिला कमेटी ने प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ संघर्ष करने वाले देशभर के छात्रों और युवाओं को बधाई दी है....

बोकारो
AI Generated Image

Bokaro: माकपा बोकारो जिला कमेटी ने प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ संघर्ष करने वाले देशभर के छात्रों और युवाओं को बधाई दी है. जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि यह जीत छात्रों के अडिग संकल्प और समाज के व्यापक समर्थन का परिणाम है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत

माकपा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया, लेकिन कहा कि बार-बार पेपर लीक के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भी तत्काल भंग किया जाना चाहिए.

NIP-2020 रद्द करने की मांग

पार्टी ने परीक्षाओं के विकेंद्रीकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को रद्द करने की मांग दोहराई. माकपा का कहना है कि शिक्षा के केंद्रीकरण और व्यवसायीकरण से छात्रों के साथ अन्याय बढ़ा है. पार्टी ने युवाओं से भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की अपील की.

ALSO READ: रांची में छात्रों ने मनाया जश्न, बोले- यह जीत आंदोलन की है, संघर्ष अभी जारी रहेगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *