रांची नगर निगम का 24×7 कनेक्ट सेंटर बना लोगों का सहारा, 4 महीने में 8,211 शिकायतें दर्ज, 5,527 का समाधान

Ranchi: रांची नगर निगम का 24×7 कनेक्ट सेंटर शहरवासियों के लिए शिकायत दर्ज कराने और उसका समाधान पाने का भरोसेमंद माध्यम बनता...

Ranchi Municipal Corporation issued 7,991 birth and death certificates in 4 months

Ranchi: रांची नगर निगम का 24×7 कनेक्ट सेंटर शहरवासियों के लिए शिकायत दर्ज कराने और उसका समाधान पाने का भरोसेमंद माध्यम बनता जा रहा है. अब लोग घर बैठे फोन के जरिए अपनी समस्या दर्ज करा रहे हैं और नगर निगम तय समय में उसके समाधान का प्रयास कर रहा है. नगर निगम के अनुसार, अप्रैल 2026 से अब तक कनेक्ट सेंटर में 8,211 शिकायतें दर्ज हुई हैं. इनमें से 5,527 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है. सबसे ज्यादा 3,203 शिकायतें स्ट्रीट लाइट से जुड़ी मिलीं. इनमें 2,548 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है. बाकी शिकायतें नई स्ट्रीट लाइट लगाने से संबंधित हैं. नगर निगम ने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और पूरी होने के बाद काम शुरू किया जाएगा. वहीं, सड़क और नाली निर्माण से जुड़े 220 एप्लीकेशन मिले हैं. इन पर जरूरी मंजूरी मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम ने 4 महीने में जारी किए 7,991 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

समस्या के लिए 24×7 टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क करें

स्वच्छता और कूड़ा उठाव से संबंधित 2,966 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2,023 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है. नगर निगम का कहना है कि सफाई का काम रोजाना चलता है, इसलिए बाकी शिकायतों का भी जल्द निपटारा किया जा रहा है. नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि सफाई, कूड़ा उठाव, स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व, स्वास्थ्य या अन्य नगर निगम सेवाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए 24×7 टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क करें. इससे शिकायतों का जल्द समाधान करने में मदद मिलेगी.

RMC

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *