30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला: VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक, श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के निर्देश

Deoghar: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर आज मंत्री सुदिव्य कुमार की...

Shravan Mela to begin on July 30: VIP darshans completely banned, instructions to enhance facilities for devotees

Deoghar: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर आज मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 28 जुलाई तक मेला क्षेत्र की सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. मंत्री ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में VIP और VVIP के आउट ऑफ टर्न दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे. सभी श्रद्धालुओं को समान व्यवस्था के तहत बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कराया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में पेयजल, शौचालय, स्नानघर, साफ-सफाई, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए. गर्मी और उमस को देखते हुए मिस्ट कूलिंग सिस्टम और वॉटर स्प्रे की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: आयकर दिवस पर रांची के तीन अधिकारियों को ‘प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’

AI आधारित कंट्रोल रूम, सुरक्षा पर फोकस

बैठक में तीन स्थानों पर बनने वाली टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था पहले से अधिक बड़ी और बेहतर करने के निर्देश दिए गए. साथ ही देवघर शहर और पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक तरीके से सजाने पर भी जोर दिया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम शुरू किया जाएगा. इसके जरिए श्रद्धालु अपनी शिकायत या सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे और उनका जल्द समाधान किया जाएगा. मंत्री ने बताया कि इस बार मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल रूम, स्मार्ट कैमरे, फेस रिकॉग्निशन कैमरे, ड्रोन निगरानी, AI ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, ANPR कैमरे और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल होगा, जिससे सुरक्षा और भी मजबूत होगी. बैठक में देवघर और दुमका के उपायुक्तों ने मेला तैयारियों की विभागवार जानकारी दी. मंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और बेहतर अनुभव के साथ बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *