पलामू: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों-युवाओं की बड़ी जीत – अभिषेक तिवारी

Palamu: जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के करोड़ों छात्रों और...

पलामू
अभिषेक तिवारी

Palamu: जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत बताया. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के देशव्यापी आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार तक जारी रहेगी लड़ाई

अभिषेक तिवारी ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान में नैतिकता होती तो आंदोलन की शुरुआत में ही इस्तीफा दे देते. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की संवेदनहीनता के कारण आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और कई छात्रों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रही थी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी.

ALSO READ: पलामू: JLKM की प्रमंडलीय बैठक, 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज उठाई

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले में शुरुआत से ही छात्रों के पक्ष में सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई . तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने युवाओं की मांगों को नजरअंदाज किया, लेकिन अंततः छात्र शक्ति के सामने झुकना पड़ा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *