Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो पुराना सब्जी मंडी रेलवे गेट स्थित साहनी मोहल्ला के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान कथारा चार नंबर निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
ALSO READ: गिरिडीह : अवैध पत्थर कारोबार पर CO का शिकंजा, बोल्डर लोड दो हाइवा जब्त
