चतरा: महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर चतरा में शक्ति प्रदर्शन,हजारों की भागीदारी से गूंजा शहर, भव्य बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र

Chatra: महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर रविवार को चतरा में झारखंड (कुम्हार) प्रजापति समाज ने सामाजिक एकता, संगठन और...

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर चतरा में शक्ति प्रदर्शन,हजारों की भागीदारी से गूंजा शहर, भव्य बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र

Chatra: महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर रविवार को चतरा में झारखंड (कुम्हार) प्रजापति समाज ने सामाजिक एकता, संगठन और सांस्कृतिक गौरव का भव्य प्रदर्शन किया. चतरा के डीएमएफटी भवन में आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष एवं युवा पहुंचे. श्रद्धा,उत्साह और सामाजिक समरसता से सराबोर इस आयोजन में समाज की एकजुटता साफ दिखाई दी. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शहर में निकाली गई विशाल मोटरसाइकिल रैली रही, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लेकर समाज की एकता और जागरूकता का संदेश दिया.कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

बदलते समय में समाज की प्रगति का सबसे बड़ा आधार शिक्षा और आपसी एकता है

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ईशरचंद प्रजापति,जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति,संरक्षक पंकज प्रजापति, इन्द्रूराम प्रजापति,नंदकिशोर प्रजापति सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे.सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि समाज को संगठन, परिश्रम, शिक्षा और संस्कार का मार्ग दिखाने वाले प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि बदलते समय में समाज की प्रगति का सबसे बड़ा आधार शिक्षा और आपसी एकता है. नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है.इसके बाद समाज की ओर से निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल रैली डीएमएफटी भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी.

. विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों ने रैली का किया स्वागत 

हाथों में समाज का ध्वज और जयघोष करते युवाओं ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया. विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों ने रैली का स्वागत किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. रैली के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, संगठन की मजबूती तथा समाज में शिक्षा और जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया.कार्यक्रम में समाज के वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, युवाओं को नशामुक्ति की ओर प्रेरित करने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज के आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होगा, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य और अधिक मजबूत होगा.

समाज की एकता, संगठन और प्रगति के लिए  लिया गया सामूहिक संकल्प

समारोह के अंत में समाज की एकता, संगठन और प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया. आयोजन को सफल बनाने में जिला सचिव कमलेश प्रजापति,इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रजापति,मयूरहंड के जगदीश प्रजापति, चेतलाल प्रजापति,मीडिया प्रभारी पप्पू प्रजापति,प्रकाश प्रजापति,दिलीप प्रजापति,उमेश प्रजापति,धीरेंद्र प्रजापति, विशाल प्रजापति आदित्य प्रजापति सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने इसे प्रजापति समाज के सबसे बड़े सामाजिक आयोजनों में से एक बना दिया.

ALSO READ : MGM अस्पताल के जूनियर डॉक्टर की मौत मामले में नया मोड़: परिजनों ने जताई हत्या और साजिश की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग, महिला मित्र की भूमिका पर उठे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *