चाईबासा: BDO ने ग्रामीणों संग की बैठक, बरसात में सतर्क रहने की अपील

Chiabasa: बंदगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) भीषम कुमार ने रविवार को लुम्बई गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने...

चाईबासा
BDO ने ग्रामीणों संग की बैठक

Chiabasa: बंदगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) भीषम कुमार ने रविवार को लुम्बई गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

बरसात में सावधानी बरतने का संदेश

BDO ने ग्रामीणों से बारिश के मौसम में सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम में पेड़ों के नीचे शरण न लें, क्योंकि वज्रपात का खतरा बना रहता है. उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी.

अंधविश्वास से दूर रहने की अपील

उन्होंने कहा कि बीमारी की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से इलाज कराएं और झाड़-फूंक जैसी अंधविश्वासी प्रथाओं से बचें. साथ ही सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

ALSO READ: सरायकेला: बांस नहीं, फलदार पेड़ चाहिए…दलमा क्षेत्र में आदिम जनजाति ग्रामीणों का विरोध, फलदार पौधे लगाने की मांग

योजनाओं का लाभ लेने को कहा

BDO ने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण सीधे प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *