कोडरमा : हाथी के हमले से किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

Koderma : जिला में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हाथियों का झुंड कहीं न कहीं...

मरकच्चो थाना

Koderma : जिला में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हाथियों का झुंड कहीं न कहीं उत्पात मचा रहा है. ताजा घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पपलो पंचायत के खंडराडीह गांव की है. यहां बीती रात भ्रमणशील हाथियों के झुंड ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला. मृतक की पहचान 55 वर्षीय केदार यादव के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार केदार यादव घर से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया. लोगों ने हाथियों को भगाने का मांग की है. सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना प्रभारी बमबम कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने देर रात लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

DFO ने कहा मुआवजा दिया जायेगा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार पिछले एक वर्ष में कोडरमा जिले में हाथियों के हमले से डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. इधर डीएफओ DFO सौमित्र शुक्ल ने बताया कि 20 से 25 हाथियों का झुंड कोडरमा के अलग-अलग जंगलों में भ्रमणशील है. ऐसे में लोग ऐतिहात बरतते हुए सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. मृतक व उनके फसलों को या घरों को जो भी नुकसान पहुंच रहा है. इसके लिये बतौर मुआवजा उसकी भरपाई की जाएगी.

 

ALSO READ : पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम में सुधार के लिये टास्क फोर्स का गठन, नंदन नीलकेणी को मिली जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *