रांची: धुर्वा में चोरों का आतंक, जेपी मार्केट और सेक्टर-4 की तीन दुकानों में चोरी

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया....

Thieves
Ranchi: Thieves on the rampage in Dhurwa (AI IMAGE)

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने जेपी मार्केट और सेक्टर-4 स्थित तीन जनरल स्टोर में चोरी की. अपराधियों ने दुकानों के शटर और टीन शीट को कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया और सामान लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना जेपी मार्केट स्थित रंजीत कुटी एंड जनरल स्टोर, राजेश जनरल स्टोर और सेक्टर-4 स्थित गुड्डू जनरल स्टोर में हुई. देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली. दुकानों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

ALSO READ: विधि-व्यवस्था व सांप्रदायिक संवेदनशीलता में झारखंड के छह जिले शामिल, 24 नक्सली ढेर साइबर ठगों और संगठित गिरोहों पर कसा शिकंजा, पढ़ें पुलिस की विशेष रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *