Bokaro: थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में रविवार को डीवीसी एएमसी-एआरसी मजदूर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता हबीब अंसारी ने की. इस दौरान संगठन की गतिविधियों, वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
सर्वसम्मति से लिया गया कमेटी भंग करने का निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन के गठन को एक वर्ष से अधिक समय पूरा हो चुका है, इसलिए वर्तमान कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया जाए. संगठन के सदस्यों ने कहा कि मजदूर हितों को और मजबूती देने के लिए नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारियों के साथ नई कमेटी का गठन जरूरी है.
अगले सप्ताह होगी नई कमेटी की घोषणा
बैठक में तय किया गया कि डीवीसी एएमसी-एआरसी मजदूर संगठन की अगली बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी. इसी बैठक में नई कमेटी का गठन किया जाएगा. संगठन के सदस्यों ने नई कमेटी को लेकर उत्साह जताते हुए मजदूरों के हित में मजबूती से काम करने का संकल्प लिया.
बैठक में बड़ी संख्या में मजदूर रहे मौजूद
बैठक में रंजीत कुमार के अलावा विकास तिवारी, अमित सील, संतोष सिंह, जिलानी, मनीर, दशरथ रजक सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे. सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया.
