चक्रधरपुर: राजेन्द्र माछुवा बने भाजपा के सामाजिक समरसता अभियान के जिला अभियान प्रमुख, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी, चक्रधरपुर संगठनात्मक जिला के अंतर्गत सामाजिक समरसता अभियान के जिला अभियान प्रमुख के रूप में राजेन्द्र माछुवा की...

राजेन्द्र माछुवा को नई जिम्मेदारी
राजेन्द्र माछुवा को नई जिम्मेदारी

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी, चक्रधरपुर संगठनात्मक जिला के अंतर्गत सामाजिक समरसता अभियान के जिला अभियान प्रमुख के रूप में राजेन्द्र माछुवा की नियुक्ति होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेन्द्र माछुवा लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं. उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय भूमिका से सामाजिक समरसता अभियान को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं नई गति मिलेगी.

सामाजिक सौहार्द और संगठन को मिलेगी नई मजबूती

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजेन्द्र माछुवा के नेतृत्व में अभियान समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सामाजिक सौहार्द, एकता एवं समरसता को और अधिक मजबूत करेगा. साथ ही भाजपा की सेवा, संगठन एवं राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र माछुवा को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की.

ALSO READ: JSSC का बड़ा ऐलान, TDPL एजेंसी का किसी भी परीक्षा से नहीं है कोई संबंध, आयोग की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाली सूचना नहीं की जाएगी बर्दास्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *