जामताड़ा : 30 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए हुआ रवाना

Jamtara : श्रावणी मेला को लेकर जिला में भक्तिमय माहौल बन गया है. बांग्ला श्रावण मास के दुसरे सोमवार के अवसर पर...

श्रावणी मेला

Jamtara : श्रावणी मेला को लेकर जिला में भक्तिमय माहौल बन गया है. बांग्ला श्रावण मास के दुसरे सोमवार के अवसर पर पबिया गांव से लगभग 30 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ. श्रद्धालु जामताड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचे. जहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर, वे करीब 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे. रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला.

कांवर यात्रा सेवा और संयम का संदेश देता है

श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा और आशीर्वाद से उन्हें हर वर्ष इस पावन यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता है. उनके अनुसार कांवर यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, अनुशासन, सेवा और संयम का भी संदेश देती है. कई श्रद्धालु वर्षों से लगातार यह यात्रा कर रहे है और इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुभव मानते है.

नियमों का पालन करते हुए करेंगे यात्रा

यात्रा के दौरान कांवरिये पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन करेंगे. सुल्तानगंज से जल उठाने के बाद वे बिना कांवर को जमीन पर रखे निर्धारित मार्ग से पैदल चलते हुए देवघर पहुंचेंगे. रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाए गए है. जहां भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की गई है.

 

ALSO READ : विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, कहा – भारतीय रक्षा उपकरणों और टेक्नोलॉजी की मांग दूनिया में बढ़ी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *