Chaibasa: बंदगांव स्थित बिरसा सेवा संस्थान, करंजो में एकल अभियान (एकल विद्यालय) के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री तिरथ जामुदा ने मां शारदा और भारत माता के चित्र के समक्ष अगरबत्ती प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर तिरथ जामुदा ने कहा कि एकल विद्यालय ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार तथा सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि आचार्य और आचार्याएं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से शिक्षकों की कार्यकुशलता बढ़ती है और शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार को भी मजबूती मिलती है.
विभिन्न विषयों पर दी गई विस्तृत जानकारी
प्रशिक्षण शिविर में मझगांव, तांतनगर, हाटगम्हरिया, झींकपानी, खुंटपानी और करंजो क्षेत्र के आचार्य एवं आचार्याएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण पद्धति, संगठनात्मक कार्य, संस्कार आधारित शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी. कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और संस्कार पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया.
ALSO READ: विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, कहा – भारतीय रक्षा उपकरणों और टेक्नोलॉजी की मांग दूनिया में बढ़ी
