सरायकेला : नदी में डूबा ट्रेलर चालक, NDRF ने 1 घंटे में शव बरामद किया

Sariakela : चांडिल थाना क्षेत्र के जायदा पुल स्थित छठ घाट पर रविवार शाम नहाने के दौरान एक ट्रेलर चालक नदी में...

रेस्क्यू अभियान

Sariakela : चांडिल थाना क्षेत्र के जायदा पुल स्थित छठ घाट पर रविवार शाम नहाने के दौरान एक ट्रेलर चालक नदी में डूब गया. देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सोमवार सुबह एनडीआरएफ NDRF की टीम ने ट्रेलर चालक का शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 35 वर्षीय शोहरुख खान पेशे से ट्रेलर चालक था. वह अपने साथियों के साथ जमशेदपुर जा रहा था. रास्ते में उन्होंने होटल के पास वाहन खड़ा कर जायदा पुल के पास नदी में नहाने का फैसला किया. इसी दौरान शोहरुख गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया.

साथियों ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी

शोहरूख को डूबता देख साथियों ने सबसे पहले चौका थाना पुलिस और बाद में चांडिल थाना पुलिस को सूचना दी. दोनों ही थाना की पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची. लगातार बारिश और चांडिल डैम के 7 फाटक खुले होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और बहाव तेज था. जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं.

एक घंटे के भीतर मिला शव

सोमवार सुबह 9ः30 बजे एनडीआरएफ NDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. महज 1 घंटे के भीतर टीम ने लापता चालक के शव को बरामद कर लिया. शव जायदा मंदिर के सामने, डूबने वाली जगह से लगभग 1 किलोमीटर दूर मिला. सूचना मिलते ही दिल्ली से शोहरुख के दो रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और परिजनों को खबर दी गई. घटना की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया.

 

ALSO READ :  JBVNL को हाईकोर्ट से राहत, इंजीनियरों की प्रोन्नति संबंधी एकल पीठ के आदेश पर खंडपीठ ने लगाई रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *