Palamu: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को इस्कॉन पलामू, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और अन्य हिंदू संगठनों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर विशाल पदयात्रा निकाली. पदयात्रा इस्कॉन परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहर्ता कार्यालय पहुंची.
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने पलामू DC के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की. इस दौरान ‘गौ माता की जय’ के नारों के साथ बड़ी संख्या में गौ भक्त और साधु-संत शामिल रहे.
ALSO READ: हजारीबाग के तैराकों का जलवा, 46 पदक जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन
अभियान जारी रखने का ऐलान
कार्यक्रम में प्रथम उप महापौर मंगल सिंह, अमित तिवारी, दामोदर मिश्रा, संदीप गुप्ता, हिमांशु पांडेय, अनामिका सिंह सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे. आयोजकों ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने तक यह अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा.
