कोडरमा: डोमचांच में नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, विधायक डॉ. नीरा यादव बोलीं- गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत भवन के समीप सोमवार को नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक डॉ....

Koderma
डोमचांच में नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास

Koderma:  जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत भवन के समीप सोमवार को नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक डॉ. नीरा यादव और जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से किया. विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई. शिलान्यास कार्यक्रम पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ.

ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

इस मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने के बाद बच्छेडीह समेत आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा.

गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर

विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. नए उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से स्थानीय लोगों को समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में बच्छेडीह मुखिया बीना देवी, मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, खरखार मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, संवेदक दिवाकर भारती, समाजसेवी किशोर यादव, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, हरदेव साव, नंदकिशोर भारती, परमेश्वर यादव, कमलेश ठाकुर, दुली साव, आशा सिन्हा, बैजन्ती देवी, राजेंद्र यादव, टिंकू यादव, आफताब आलम, मो. जावीर, सुनील साव, खगेंद्र दास, सुनील दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. लोगों ने नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विधायक के प्रयास की सराहना की.

ALSO READ: हजारीबाग के तैराकों का जलवा, 46 पदक जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *