रांची: DSPMU में छात्र संगठनों की कुलपति से वार्ता, छात्र नेताओं पर दर्ज मामले वापस लेने की प्रक्रिया पर बनी सहमति

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के छात्र-छात्राओं और विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज कुलपति प्रो. राजीव मनोहर से...

Ranchi: Student organizations at DSPMU hold talks with the Vice Chancellor, agree on the process of withdrawing cases against student leaders.

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के छात्र-छात्राओं और विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज कुलपति प्रो. राजीव मनोहर से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार को लेकर संयुक्त मांग पत्र सौंपा. बैठक में लंबे समय से लंबित छात्रहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय में चल रहे पेन डाउन आंदोलन का जल्द समाधान कर नियमित पढ़ाई और परीक्षाएं शुरू कराने, NET, Ph.D. और JRF से जुड़ी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने, जिन विभागों में सीटें कम की गई हैं वहां शिक्षकों की नियुक्ति करने, शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू करने, ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली को प्रभावी बनाने और आरटीआई आवेदनों का समय पर जवाब देने की मांग उठाई.

यह भी पढ़ें: 23 साल पुराने मोरहाबादी भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आदिवासी रैयत की जमीन बहाली का आदेश बरकरार

बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर

बैठक के दौरान छात्र संगठनों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच सकारात्मक बातचीत हुई. दोनों पक्षों ने विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने, छात्रहित के मुद्दों पर नियमित बैठक करने और आपसी संवाद से समस्याओं का समाधान निकालने पर सहमति जताई. बैठक में एक अहम सहमति यह भी बनी कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्र नेताओं पर दर्ज मामलों को नियमानुसार वापस लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. इस बैठक में आजसू छात्र संघ, AISA, छात्र राजद, JCM, छोटानागपुर छात्र संघ और हिंदू छात्र संघ सहित विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. वहीं विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. राजीव मनोहर, कुलसचिव धनंजय द्विवेदी, प्रोक्टर अजय चौधरी, डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार समेत कई शिक्षक और अधिकारी शामिल हुए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *