गिरिडीह: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए DC, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का दिलाएंगे लाभ

Giridih: जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मानवीय पहल करते हुए डुमरी प्रखंड के आमरा पंचायत अंतर्गत पारगो तिलैया गांव के तीन...

Giridih
अनाथ बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Giridih: जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मानवीय पहल करते हुए डुमरी प्रखंड के आमरा पंचायत अंतर्गत पारगो तिलैया गांव के तीन अनाथ बच्चों और उनकी 75 वर्षीय दादी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

बच्चों और दादी की समस्याओं से हुए अवगत

मुलाकात के दौरान दादी फगनी देवी ने परिवार की आर्थिक और सामाजिक परेशानियों की जानकारी उपायुक्त को दी. इस पर डीसी ने कहा कि जिले का कोई भी पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा. जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.

अनाथ बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश

उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अनाथ बच्चों सुनील मुर्मू (7 वर्ष) और प्रदीप मुर्मू (5 वर्ष) को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए. उन्होंने कहा कि बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं.

दादी को पेंशन और बच्चों का बनेगा आधार कार्ड

डीसी ने 75 वर्षीय फगनी देवी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी बच्चों का आधार कार्ड जल्द बनवाने को कहा, ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

बच्ची का कस्तूरबा विद्यालय में होगा नामांकन

परिवार की 14 वर्षीय बच्ची बहामुनि मुर्मू, जो वर्तमान में कक्षा पांच की छात्रा है, की शिक्षा को लेकर भी उपायुक्त ने पहल की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उसका प्राथमिकता के आधार पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी बच्चे की शिक्षा आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण प्रभावित नहीं होनी चाहिए. बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है.

अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों को पूरे मामले में समयबद्ध कार्रवाई करने और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनाथ, असहाय बच्चों और बुजुर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन संवेदनशीलता के साथ लगातार काम करता रहेगा.
ALSO READ:गिरिडीह: आयुक्त ने की विभागों की समीक्षा, राजस्व वसूली बढ़ाने और SIR-2026 डिजिटाइजेशन को 24 घंटे में पूरा करने का दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *