गोइलकेरा में भाजपा की बैठक, बूथ से मंडल तक मजबूत होगा संगठन

Chakradharpur: मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत के केवरा गांव में भाजपा शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...

चक्रधरपुर
गोइलकेरा शक्ति केंद्र की बैठक

Chakradharpur:  मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत के केवरा गांव में भाजपा शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री हरिचरण बांहदा ने की.

कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का संदेश

बैठक में श्री हरिचरण बांहदा ने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में है और मजबूत बूथ से ही मजबूत संगठन का निर्माण होता है.

जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने की अपील

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अमरेश प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया.

ALSO READ: गिरिडीह: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए DC, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का दिलाएंगे लाभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *