Bokaro: कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी में नई जिम्मेदारी सौंपी है. जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बोकारो जिला 20 सूत्री समिति के सदस्य मनोज राय को बोकारो जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया है.मनोज राय के प्रवक्ता बनाए जाने के बाद चास नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
इस मौके पर मनोज राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2015 से लगातार पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चास-बोकारो क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में चास नगर अध्यक्ष साधु बाउरी, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार राय, कपिल दास, मुस्लिम अंसारी, जितेंद्र रजक, चास नगर उपाध्यक्ष मोहित दास, रवि चौधरी, शिवदास आचार्य, किट्टू आर्यन राय, सपन नायक, रणवीर कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ: हजारीबाग में संवेदक संघ का धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
