Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.
प्रशिक्षु IAS ने दिया शिक्षा और सुरक्षा का संदेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व, जिम्मेदार नागरिक बनने, आत्मनिर्भरता और साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा समाज के विकास की आधारशिला है.
साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकार, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, साइबर ठगी से बचाव और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम में करीब 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
प्रतियोगिताओं में दिखी छात्राओं की प्रतिभा
छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए फैंसी ड्रेस, ग्रीटिंग कार्ड और नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और कारगिल के शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, महिला पर्यवेक्षिकाओं और विद्यालय परिवार ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग की महिला पर्यवेक्षिकाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी वक्ताओं ने छात्राओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाकर आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान
ALSO READ: रांची में पहली बार होगा सखुआ महोत्सव-2026, अगस्त से शुरू होगा शहर को हराभरा बनाने का अभियान
