Saraikela: SUCI (कम्युनिस्ट) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चांडिल अनुमंडल कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल को जल्द शुरू करने और कुकड़ू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निर्माण की मांग की.
अस्पताल जल्द शुरू करने की मांग
पार्टी के अनुमंडल सचिव अनंत कुमार महतो ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल का भवन वर्षों से तैयार है, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हुआ. उन्होंने मांग की कि अस्पताल को अविलंब चालू किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.
कुकड़ू में CHC निर्माण की मांग
SUCI ने कुकड़ू प्रखंड में ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी मांग रखी. पार्टी ने कहा कि इसके लिए पहले प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ज्ञापन सौंपने के दौरान आशुदेव महतो, भुजंग मछुआ, धीरेन गोड, विश्वेश्वर महतो, राजा प्रामाणिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
