झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना: साहेबगंज के लिए 3 नए ग्रामीण मार्ग अधिसूचित

Ranchi: परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, 2022 के तहत साहेबगंज जिले के लिए तीन...

Jharkhand Chief Minister Gram Gaadi Yojana: 3 new rural routes notified for Sahebganj

Ranchi: परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, 2022 के तहत साहेबगंज जिले के लिए तीन नए ग्रामीण मार्गों को अधिसूचित कर दिया है. यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार का रास्ता खोलता है. अधिसूचित तीन मार्गों में पहला मार्ग हिरणपुर से छुछी तक जाता है, जो सरकंडा, सिमड़ा, रांगा, पंचकठिया, प्रखंड कार्यालय बरहेट, रक्सीमोड़ और गिलहा होते हुए कुल 39 किलोमीटर लंबा है. यह मार्ग रास्ते में कई स्कूलों, एक उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवनों और बाजार-हाट को जोड़ता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी.

दूसरा मार्ग 90 किमी का है, जो जिला मुख्यालय को जोड़ेगा

दूसरा मार्ग डांगापाड़ा से साहेबगंज तक 90 किलोमीटर का है, जो हिरणपुर, दुर्गापुर, तालझारी, लखीपुर, इमलीगाछ, बरमसिया, बरहेट, हाथीगढ़, रांगा और बोरियो होते हुए साहेबगंज के रेलवे स्टेशन तक पहुंचता है और अंततः जिला मुख्यालय से जुड़ता है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में पर्यावरण नियमों पर सख्ती, बोले DC- प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उधवा बाजार से साहेबगंज मुख्यालय अस्पताल तक का 90 किलोमीटर

तीसरा अधिसूचित मार्ग उधवा बाजार से साहेबगंज मुख्यालय अस्पताल तक जाता है, जिसकी लंबाई भी 90 किलोमीटर है. यह मार्ग मोहनपुर, जोका, तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन और हरिणचरा स्कूल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरता है, जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को साहेबगंज के मुख्य अस्पताल तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी. तीनों मार्गों के चयन में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि वे अधिकतम स्कूलों, अस्पतालों, बाजार-हाट और रेलवे स्टेशनों को आपस में जोड़ें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की समस्या कम हो और लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए शहर या कस्बों तक पहुंचना आसान हो जाए. योजना का मुख्य उद्देश्य दूरदराज और पिछड़े इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ना है, जहां निजी परिवहन सेवाएं सीमित या अनुपलब्ध रहती हैं.

अब तक कुल 601 ग्रामीण मार्गों को किया जा चुका है अधिसूचित

बता दें कि परिवहन विभाग द्वारा अब तक जारी की गई अधिसूचनाओं के अनुसार, राज्यभर में कुल 601 ग्रामीण मार्गों को इस योजना के तहत अधिसूचित किया जा चुका है. साहेबगंज जिले से जुड़े इन तीन मार्गों का प्रस्ताव सबसे पहले दुमका स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के अंतर्गत उप परिवहन आयुक्त सह सचिव द्वारा मार्च 2026 में जारी किए गए आदेश के माध्यम से भेजा गया था. इसके बाद अब राज्य सरकार ने औपचारिक अधिसूचना जारी करते हुए इन मार्गों को योजना में शामिल कर लिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *