रांची जनता दरबार में DC ने राजस्व मामलों में लापरवाही पर 2 CO समेत कई अधिकारियों को किया शोकॉज

Ranchi: आज के साप्ताहिक जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं....

In Ranchi's Janata Darbar, the DC issued show-cause notices to several officials, including two COs, for negligence in revenue matters.

Ranchi: आज के साप्ताहिक जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं. इस दौरान उन्होंने राजस्व मामलों में लापरवाही, अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. जनता दरबार में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद, म्यूटेशन, पंजी-2 में सुधार, राशन कार्ड, अबुआ आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और चिकित्सा सहायता से जुड़ी थीं. डीसी ने सभी मामलों के जल्द समाधान का निर्देश संबंधित विभागों को दिया.

राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्ती

सोनाहातू के एक ग्रामीण ने शिकायत की कि न्यायालय और भूमि सुधार विभाग से अनुमति मिलने के बावजूद उनका म्यूटेशन नहीं किया गया. मामले को गंभीर मानते हुए डीसी ने सोनाहातू अंचलाधिकारी को शोकॉज करने का निर्देश दिया. वहीं, पंजी-2 में सुधार के मामले में बेवजह देरी की शिकायत मिलने पर सोनाहातू के राजस्वकर्मी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक वंकीम चंद्र गांगुली को भी शोकॉज करने और मामले की जांच कराने का आदेश दिया गया. इसी तरह तमाड़ के एक व्यक्ति ने सभी दस्तावेज होने के बावजूद राजस्व कार्य लंबित रहने की शिकायत की. इस पर डीसी ने तमाड़ अंचल निरीक्षक और संबंधित राजस्व कर्मचारी को भी शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: रांची में मॉडल कॉरिडोर के रास्ते में आने वाले अवैध 48 भवन, 340 दुकानें और 52 होर्डिंग्स रडार पर

जमीन विवाद और अन्य मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

इटकी की एक महिला ने पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की, जिस पर डीसी ने जांच कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. वहीं, चान्हो प्रखंड के बयासी गांव के ग्रामीणों के भूमि विवाद के समाधान के लिए ग्रामसभा आयोजित कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया.

बीमार बच्चे के इलाज में मदद का भरोसा

जनता दरबार में एक व्यक्ति ने एम्स, नई दिल्ली में इलाज करा रहे अपने बच्चे के लिए आर्थिक सहायता की मांग की. डीसी ने तुरंत सिविल सर्जन से बात कर हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

In Ranchi's Janata Darbar, the DC issued show-cause notices to several officials, including two COs, for negligence in revenue matters.

ऑटिज्म पीड़ित बच्चे की पढ़ाई के लिए भी निर्देश

एक दंपति अपने ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे की शिक्षा और देखभाल के लिए मदद मांगने पहुंचा. डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक और समाज कल्याण पदाधिकारी को बच्चे को संस्थागत शिक्षा से जोड़ने और उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना: साहेबगंज के लिए 3 नए ग्रामीण मार्ग अधिसूचित

अपात्र राशन कार्डधारियों से की अपील

राहे प्रखंड के एक युवक ने स्वेच्छा से अपना गुलाबी राशन कार्ड सरेंडर किया. इस पर डीसी ने जिले के सभी अपात्र राशन कार्डधारियों से अपील की कि वे भी स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड सरेंडर करें, ताकि जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके.

डीसी का संदेश

जनता दरबार के अंत में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम लोगों के काम में अनावश्यक देरी, लापरवाही, भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *