धनबाद-गोमो-पारसनाथ-कोडरमा मार्ग से 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

Koderma: यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-पारसनाथ-कोडरमा मार्ग के रास्ते...

Koderma Junction
कोडरमा जंक्शन

Koderma: यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-पारसनाथ-कोडरमा मार्ग के रास्ते 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. रेलवे के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी.

स्पेशल ट्रेनों का विवरण

1. ट्रेन संख्या 04157 कानपुर-कोलकाता स्पेशल
दिन: मंगलवार
तिथि: 28.07.2026 से 29.09.2026 तक

2. ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल
दिन: बुधवार
तिथि: 29.07.2026 से 30.09.2026 तक

3. ट्रेन संख्या 01911 आगरा छावनी-कोलकाता स्पेशल
दिन: गुरुवार
तिथि: 30.07.2026 से 24.09.2026 तक

4. ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता-आगरा छावनी स्पेशल
दिन: शुक्रवार
तिथि: 31.07.2026 से 25.09.2026 तक

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है, कि यात्रा से पहले आरक्षण और समय-सारिणी की पुष्टि कर लें.

यह भी पढ़ें: बूथ से मंडल तक मजबूत होगा संगठन, गोइलकेरा में भाजपा की बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *