जमशेदपुर: DPS छात्र रुद्र आदित्य आनंद बने स्टेट चैंपियन

Jamshedpur: DPS कक्षा सात के छात्र रुद्र आदित्य आनंद ने झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 2026 में शानदार...

जमशेदपुर
रुद्र आदित्य आनंद

Jamshedpur: DPS कक्षा सात के छात्र रुद्र आदित्य आनंद ने झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है.

तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

ग्रुप-4 वर्ग में रुद्र आदित्य आनंद ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए. वहीं 4×50 मीटर रिले फ्री स्टाइल में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

ALSO READ: रांची विश्वविद्यालय में ILS निदेशक और MBA असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए इंटरव्यू संपन्न

परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल

रुद्र की इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल प्रबंधन, गुरुजन और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. उनके अंकल सच्चिदानंद कुमार, जो फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल के डायरेक्टर हैं, ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.रुद्र आदित्य आनंद को सभी ने तैराकी के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *