जमशेदपुर के बाल्डविन स्कूल में मेधावी छात्रों को मिला ‘ऑनर कार्ड’, मिलेंगी विशेष सुविधाएं

Jamshedpur: कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में कक्षा XI एवं XII के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को...

Jamshedpur
बाल्डविन स्कूल की अनूठी पहल, मेधावी विद्यार्थियों को 'ऑनर कार्ड' के साथ विशेष सुविधाएं

Jamshedpur: कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में कक्षा XI एवं XII के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनर कार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुभाश्री सरकार एवं निदेशक (शैक्षणिक) तथा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अशोक सिंह ने ऑनर कार्ड देकर सम्मानित किया.

ऑनर कार्ड धारकों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऑनर कार्ड प्राप्त विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विशेष अध्ययन क्षेत्र, विशेष कक्षाएं, टेस्ट सीरीज़, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की सुविधा, पुस्तकालय में विशेष सुविधाएं तथा मेंटॉर शिक्षकों का व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

बेहतर प्रदर्शन बनाए रखना होगा जरूरी

विद्यालय ने स्पष्ट किया कि ऑनर कार्ड केवल सम्मान नहीं, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन को लगातार बनाए रखने की जिम्मेदारी भी है.  यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित स्तर का प्रदर्शन बनाए रखने में असफल रहता है, तो उसे मिलने वाली विशेष सुविधाएं अगले योग्य और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को प्रदान की जाएंगी. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है.

विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम का समन्वय उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस एवं प्रशासक सचिन कुमार ने किया.  वहीं, निदेशक (प्रशासन) एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजीव रंजन सिन्हा तथा सचिव प्रभास कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का पूरा लाभ उठाकर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया.  कार्यक्रम का समापन सभी ऑनर कार्ड धारक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाओं के साथ हुआ.
ALSO READ: विश्व कप हॉकी के लिए रवाना हुई भारतीय महिला टीम, झारखंड की 4 बेटियां करेंगी देश का प्रतिनिधित्व, सलीमा टेटे के हाथों में कमान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *