लोहरदगा : नाग पंचमी व तीसरी सोमवारी पर निकलेगी विशाल कांवर यात्रा, UP की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

Lohardaga : हर साल की तरह इस साल भी कांवरिया संघ बरवा टोली की ओर से नाग पंचमी और सावन की तीसरी...

कांवर यात्रा

Lohardaga : हर साल की तरह इस साल भी कांवरिया संघ बरवा टोली की ओर से नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर 17 अगस्त को विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा. यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवर यात्रा की शुरुआत सुबह सात बजे बरवा टोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी. इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ घाघरा स्थित प्रसिद्ध देवाकी बाबा धाम मंदिर के लिए रवाना होगा. उन्होंने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों और कांवरियों के शामिल होने की संभावना है. यात्रा के समापन के बाद शाम सात बजे मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बड़ी संख्यया में श्रद्धालु शामिल होंगे.

अघोरी टीम की प्रस्तुती आकर्षरण का मुख्य केंद्र

इस वर्ष की कांवर यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध अघोरी टीम द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली भगवान शिव-पार्वती की जीवंत एवं भव्य झांकी होगी. विशेष वेशभूषा, आकर्षक प्रस्तुति और आध्यात्मिक वातावरण से सुसज्जित यह झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी. आयोजन समिति का मानना है कि यह प्रस्तुति श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के दिव्य स्वरूप से जोड़ने का कार्य करेगी.

अलग अलग जगहों में लगाये जायेंगे सेवा शिविर

श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए कांवर यात्रा मार्ग पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई है. सेन्हा से लेकर घाघरा तक विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे. जहां कांवरियों के लिए फलाहार, पेयजल, प्राथमिक उपचार एवं विश्राम की व्यवस्था रहेगी. वहीं घाघरा स्थित देवाकी बाबा धाम मंदिर परिसर में विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा. जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. आयोजन समिति के स्वयंसेवक पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्था में सक्रिय रहेंगे.

जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न होगा कार्यक्रम

कांवर यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर समिति ने जिला प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की है. आयोजन समिति की ओर से उपायुक्त DC संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक SP सादिक अनवर रिजवी, अनुमंडल पदाधिकारी  SDO अमित कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी SDPO श्रद्धा केरकेट्टा को औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा जा रहा है. जिससे प्रशासनिक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

 

ALSO READ : लोक आस्था का केंद्र बना टिको शिव मंदिर, भोलेनाथ के दरबार में पूरी होती है श्रद्धालुओं की हर मुराद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *