Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है. इस बार कुल 68 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इनमें 40 छात्राएं और 28 छात्र शामिल हैं. जारी सूची के अनुसार, कला और विज्ञान संकाय में छात्राओं ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके अलावा पीजी रेगुलर और वोकेशनल कोर्स की टॉपर छात्राएं भी गोल्ड मेडल पाने वालों में शामिल हैं.
1 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
विश्वविद्यालय ने सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया है. यदि किसी छात्र को सूची को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह 1 अगस्त तक विश्वविद्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी.
Read Also: सरायकेला : गम्हरिया स्टेशन के पास होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
